ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रिश्ते सुधारने में जुटे भारत-नेपाल, नरवणे के बाद विदेश सचिव करेंगे काठमांडू की यात्रा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के बाद अब भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला नेपाल की यात्रा पर जाएंगे। उनकी यह यात्रा भारत नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करेगी। इससे पहले नरवणे ने अपनी यात्रा में दोनों सेनाओं के बीच सहयोग और मित्रता के मौजूदा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।

काठमांडू में रहेंगे दो दिन
जानकारी के अनुसार विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला इसी माह 26 और 27 नवंबर दो दिन काठमांडू में रहेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले अपने समकक्ष भरत राज पौडयाल के साथ बैठक करेंगे। श्रृंगला अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी और प्रधान मंत्री ओली से भी मिलेंगे।

नरवणे ने की थी ओली से मुलाकात
गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नरवणे के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि दोनों देशों के बीच समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिये किया जाएगा। दरअसल नेपाल ने इस वर्ष की शुरुआत में एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया था और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों को अपना हिस्सा बताया था जिसके बाद दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। ओली नेपाल के रक्षा मंत्री भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.