ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ये पुकार आपको रुला देगी, जिंदगी की जंग लड़े रहे मासूम से दादा बोले- हम तुम्हें बचा लेंगे

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के शैतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी है। खुशी का बात यह है कि मासूम अभी भी सुरक्षित हैं और दादा द्वारा आवाज लगाने के बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी है। घटनास्थल पर मासूम के दादा द्वारा बच्चे को पुकारने और दिलासा देने का यह दृश्य जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखे नम हो गई। घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दादा अपने पोते को आवाज लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम तुम्हें बचा लेंगे।

बता दें कि पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के शैतपुरा गांव में खेत में बोरवेल के लिए करीब 200 फीट गड्ढा खोदा गया था। गड्ढा खुला पड़ा था, उसे लोहे के बर्तन से ढंका गया था। हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रह्लाद कुशवाहा इस गडढे के पास खेल रहा था। खेल-खेल में उसने गड्ढे के ऊपर रखे बर्तन को हटा दिया और उसमें गिर गया।

बच्चे को निकालने के लिए प्रशासन, शासन पूरी कोशिश कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन की कमी न हो इसलिए मासूम को बाहर से लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है। पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान भी मासूम को सही सलामत बाहर निकालने में जुटे हैं। बच्चा अब 49 फिट गहराई पर है। 45 फिट खुदाई कर ली गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.