ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में टूटा तापमान के 26 साल का रिकॉर्ड, आज कई राज्यों में बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 26 वर्षों में अक्तूबर महीने में सबसे कम है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक साल के इस समय  में सामान्य न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहता है। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इससे पहले वर्ष 1994 में दिल्ली में इतना कम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आखिरी बार 31 अक्तूबर, 1994 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में अक्तूबर माह में सर्वकालिक न्यूनतम तापमान (9.4 डिग्री सेल्सियस) 31 अक्टूबर, 1937 को दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इस बार इतना कम न्यूनतम तापमान होने का कारण आसमान में बादलों का नहीं छाए रहना है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त (इंफ्रारेड) किरणों में कुछ किरणें बादलों के कारण वापस आ जाती हैं और इससे धरती गर्म हो जाती है। श्रीवास्तव ने कहा कि एक अन्य कारण शांत हवाएं हैं, जिसके कारण धुंध और कोहरा छाता है। मौसम विभाग ने कहा कि 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिर कर 11 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना
दक्षिण पश्चिम मॉनसून की रवानगी के चलते देश के कई हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियां कम हो गईं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जम्मू-कश्मीर , गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ्फ़राबाद और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.