ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका के सबसे करीबी सैन्य साझेदार के रूप में खड़ा है भारत- US सांसदों ने बताया अभूतपूर्व

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों की टू-प्लस-टू वार्ता में हुए महत्वपूर्ण समझौतों को अमेरिकी सांसदों ने दोनों देशों के बीच अभूतपूर्व पहल बताया है। विदेशी मामलों की समिति के रिपब्लिकन नेता माइकल टी मेक्काल सहित कुछ सांसदों ने कहा है कि दोनों देशों के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट ऑन जिओस्पैशिअल कोऑपरेशन (बीका) समझौता भारत और अमेरिका के संबंध में एक नया आयाम जोड़ेगा।

इस समझौते से भारत अमेरिका के सबसे करीब सैन्य साझेदार के रूप में खड़ा हो गया है। दोनों देशों के बीच हुए अन्य समझौते परमाणु ऊर्जा, पृथ्वी विज्ञान और आयुर्वेद के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। इन समझौतों के जरिये दोनों देशों की पार्टनरशिप वैश्विक रणनीति को नया आयाम देगी। अमेरिका भारत के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करेगा। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति पर अंकुश लग सकेगा

भारत-अमेरिका की नजदीकियों से चीन की उड़ी नींद !

अमेरिका ने हर हालात में भारत के साथ खड़े रहने की बात की है। इस अमेरिकी ऐलान से चीन की नींद उड़ी हुई है। सूत्रों का कहना है कि  भारत और अमेरिका साथ-साथ समूचे दक्षिण एशिया में साझा पहल करेंगे। भारत, अमेरिका की इस सक्रियता से चीन सरकार सजग हो गई है। यही वजह है कि चीन ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। मंगलवार को  भारत और अमेरिका के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता में चीन को लेकर दिए गए परोक्ष इशारे पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित दूतावास के साथ साथ विदेश मंत्रालय ने तल्ख प्रतिक्रिया जारी की।

चीन ने इन दोनों बयानों के जरिए अमेरिका को परोक्ष तौर पर चेतावनी दी है कि वह भारत और चीन के द्विपक्षीय मुद्दों में दखलअंदाजी ना करे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में शीतयुद्ध वाली मानसिकता के साथ काम कर रहा है। हिंद-प्रशांत रणनीति के साथ अमेरिका अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.