ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रांस में चर्च के बाहर तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या, मेयर ने बताया- आतंकी हमला

पेरिस। फ्रांस में एक आंतकी हमले की खबर है। फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार दक्षिण फ्रांस के नीस शहर में कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। मृत तीन लोगों में एक महिला भी  है, जिसका आइएसआइएस की तरह चाकू से सिर कलम किया गया है। यह हमला चर्च के बाहर किया गया है। नीस के मेयर ने इसे एक आतंकी हमला कहा है। घटना गुरुवार सुबह की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के दौरान उसके घायल होने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नीस के मेयर ने हमले को आतंकवाद की घटना से जोड़कर बताया है। मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी के अनुसार हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में या उसके आसपास हुआ। वहीं, फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की जिम्मेदारी दी गई है। घटनास्‍थल पर हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। मौके पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियां मौजूद हैं

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब फ्रांस अभी भी चेचन मूल के एक व्यक्ति द्वारा फ्रांसीसी मध्य कॉलेज के टीचर सैमुअल पैटी के इस महीने की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि नीस, फ्रांस का वह शहर है जहां पर जुलाई 2016 में एक आतंकी ने फ्रांस के नेशनल डे के मौके पर कुछ लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया था। उस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.