ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी सफलता, तरक्की, सुख-समृद्धि

Sharad Purnima 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन ही लक्ष्मी माता का अवतरण हुआ था और माता लक्ष्मी शरद पूर्णिमा की रात में धरती पर विचरण करती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से नौकरी, व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना लाभदायक होता है।

शरद पूर्णिमा को राशि अनुसार दान

मेष: शरद पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातकों को गुड़ दान करने की सलाह दी जाती है। इससे दरिद्रता तथा रुपये-पैसे की तंगी खत्म हो सकती है।

वृष: इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा को मिश्री दान करें। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर सुख-समृद्धि आएगी

मिथुन: आज के दिन मिथुन रा​शि के जातकों को हरी मूंग की दाल दान करना चाहिए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन सफल होता है और कोई परेशानी नहीं रहती है।

कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन चावल का दान करें। सफेद वस्तुएं चंद्रमा का सूचक होती हैं। चावल के दान से मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह: इस राशि के लोगों का गेहूं दान करना अच्छा होता है। इससे प्रतिष्ठा में इजाफा होता है।

कन्या: शरद पूर्णिमा को कन्या राशि के जातकों को हरा चारा दान करना चाहिए। पशुओं को खिलाएं। आपके जीवन में सफलता आएगी।

तुला: तुला वाले शरद पूर्णिमा को खीर का दान करें। खासकर कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे धन, संपदा और ऐश्वर्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक: इस राशि वाले बंदरों को गुड़ तथा चना खिलाएं। इससे आपके विरोधियों का शमन होगा।

धनु: धनु राशि के जातक शरद पूर्णिमा को चने का दान करें। जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।

मकर: इस राशि के लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। नौकरी की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

कुंभ: बिजनेस में सफलता के लिए कुंभ राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन काली उड़द का दान करना चाहि।

मीन: मीन राशि वालों को शरद पूर्णिमा के दिन बेसन के लड्डू का दान करना चाहिए। हल्दी भी दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.