ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बेतिया, अब कुछ ही देर में सभा को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बेतिया नगर के रमना मैदान में पहुंच गए हैं। उनके यहां पहुंचने उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी से इनका स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा मोतिहारी के चकिया गांधी मैदान में सभा करेंगे। हर पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ –

02: 04 बजे: बेतिया प्रत्याशी रेणु देवी ने कहा, यह चुनाव 15 साल बनाम 15 साल का है।

02: 00 बजे: बेतिया प्रत्याशी रेणु देवी का भाषण शुरू।

01: 58 बजे नौतन प्रत्याशी नारायण साह ने भोजपुरी में शुरू किया भाषण।

01: 56 बजे : चनपटिया के प्रत्याशी उमाकांत सिंह का भाषण शुरू।

01: 53 बजे : पश्चिम चंपारण जिले के स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों का संबोधन।

01: 50 बजे : भाजपा के पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष ने शुरू किया स्वागत भाषण।

 01:45 बजे : मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया जा रहा है।

01:40 बजे : मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साथ में हैं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल।

01:30 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के संकेत मिलने लगे हैं। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाए देते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर। लग रहे नारे।

01:25 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पहले मंच पर उपस्थित नेताओं को स्वागत किया जा रहा है

01:15 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन में अभी देरी है। उससे पहले जदयू के जिलाध्यक्ष रैली को संबोधित कर रहे हैं

01:00 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। रैली ग्राउंड में प्रवेश करने वालों की सख्त जांच की जा रही है।

12:45 बजे : सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था।

12:30 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंच चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.