ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेसिडेंशियल डिबेट में ‘म्यूट बटन’ को मंजूरी, बीच में रोकटोक नहीं कर पाएंगे ट्रम्प-बिडेन

वाशिंगटन। अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्‍ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच गुरुवार को आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट होने जा रही है। इस डिबेट के दौरान ‘म्‍यूट बटन’ के इस्‍तेमाल को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में ट्रंप और बिडेन एक-दूसरे को बोलने से रोक नहीं पाएंगे, वहीं सुनने वाले को भी कोई परेशानी होगी। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्‍ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।

ट्रंप और बिडेन के बीच इससे पहले जो प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई, उसके दौरान दोनों एक-दूसरे को काफी रोकते-टोकते हुए नजर आए थे। ऐसे में कई बार असहज स्थिति का सामना भी एंकर को करना पड़ा था। नियमों का उल्लंघन करके दोनों ने कई बार और कई मुद्दों पर एक दूसरे को रोकाटोका था। एक बार तो झल्लाकर बाइडेन ने ट्रम्प से कहा था- क्या आप चुप नहीं रह सकते। सुनिए, मैं क्या बोल रहा हूं। इस बार डिबेट के दौरान ऐसी स्थिति उत्‍पन्‍न न हो, इसके लिए म्‍यूट बटन के इस्‍तेमाल को मंजूरी दी गई है।

…तो फिर कर दीजिए जाएगा म्‍यूट!

बता दें कि ट्रंप और बिडेन के बीच पहली बहस 29 सितंबर को हुई थी। दूसरी बहस को राष्ट्रपति ट्रम्प के संक्रमित होने की वजह से रद कर दिया गया था। अब अगली बहस गुरुवार को होगी। बताया गया है कि ओपनिंग रिमार्क्स के दौरान हर कैंडिडेट का माइक्रोफोन दो मिनट के लिए बंद रखा जाएगा। बहस के दौरान जब उम्‍मीदवार से सवाल पूछेगा तो सिर्फ उस कैंडिडेट का माइक चालू रहेगा, जिसे जवाब देना है। आप इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि यदि सवाल बिडेन से पूछा गया है, तो ट्रंप का माइक बंद रहेगा। इसके बाद दोनों के माइक खोल दिए जाएंगे। बहस को 15-15 मिनट के छह हिस्सों में बांटा गया है। ट्रंप और बिडेन के बीच कुल 90 मिनट की बहस होगी।

म्‍यूट बटन पर ट्रंप टीम का रिएक्‍शन

म्‍यूट बटन के फैसले से ट्रंप की कैम्पेन टीम खुश नहीं है। सीपीडी को लिखे गए लेटर में टीम मैनेजर बिल स्टेपाइन ने कहा है कि हम म्यूट बटन के इस्तेमाल को सही नहीं मानते। कोई किसी कैंडिडेट की आवाज को कैसे दबा सकता है? ट्रंप ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन माइक बंद होने के बावजूद अगर कोई उम्‍मीदवार बोलता है, तो इसे कैसे रोका जाएगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.