ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur 2: पांच प्वॉइंट्स- जो अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर 2’ की ओर कर रहे हैं आकर्षित

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की फ्लैगशिप वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ का दूसरा सीज़न दस्तक देने को तैयार है। लंबे समय के इंतज़ार के बाद 23 अक्टूबर को यह स्ट्रीम किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फज़ल और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सज़ी इस सीरीज़ के पहले सीज़न ने खू़ब तहलका मचाया था। अब जब दूसरा सीज़न आ रहा है, तो उसका भी बज़ देखने को मिल रहा है। ऐसे में हम आपके लिए पांच ऐसे प्वॉइट्स लेकर आएं हैं, जो इस सीज़न को देखने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।

1. अब आगे क्या होगा?- कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? यह सवाल एक समय सबसे चर्चित था। ऐसा ही एक सवाल है कि मिर्ज़ापुर की गद्दी किसकी होगी? पहले सीज़न को ऐसे मोड़ पर रोका गया है, जहां से ही दूसरे सीज़न को देखने के लिए रोमांच पैदा होने लगता है। हालांकि, अभी तक भारत में वेब सीरीज़ के दूसरे सीज़न को उस हिसाब से लोकप्रियता नहीं मिली

2. राम शरण मौर्या कैसे बच गए?- वेब सीरीज़ के पहले सीज़न में एसपी राम शरण मौर्या को कम सीन्स दिए गए थे। आखिरी सीन में दिखाया गया कि कालीन भइया पूरी टीम सहित उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। फैंस के दिमाग यह भी सवाल है कि राम शरण ज़िंदा कैसे बच गए? ख़ास बात है कि राम शरण का किरदार अमित स्याल निभा रहे हैं।

3. बिहार में का बा?- ट्रेलर में दिखाया गया है कि दद्दा तिवारी नाम के नए बाहुबली की एंट्री हो रही है। बिहार की राजनीति भी इस बार मिर्ज़ापुर में दिखाई दे रहा है। वहीं, बिहार के बाहुबली के गैंग में विजय वर्मा भी दिख रहे हैं। उनका लुक और किरदार दोनों ही सीरीज़ को देखने के लिए आकर्षित कर रहा है।

4. डायलॉग्स- मिर्ज़ापुर 2 के ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग्स के साथ होती है- जो आया है, वो जाएगा भी। बस मर्ज़ी हमारी होगी। बताया जा रहा है कि यह डायलॉग गीता से लेकर रूपांतरित किया गया है। इसके अलावा पहले सीज़न की तरह इस सीज़न के भी डायलॉग्स आकर्षित कर रहे हैं।

5. किरदार और एक्टर्स- अमेज़न प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज़ का सबसे आकर्षत प्वॉइंट है इसके किरदार और एक्टर्स। कालीन भइया, गुड्डू पंडित, मुन्ना त्रिपाठी, गोलू गुप्ता ऐसे नाम हैं, जो दर्शकों के जुबान पर चढ़ गए हैं। इन किरदारों को फेमस किया है इनके एक्टर्स ने। मिर्ज़ापुर 2 में पकंज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, रश्किा दुग्गल, अली फज़ल, अमित स्याल, अंजुम शर्मा और शीबा चड्ढा जैसे पुराने एक्टर दिखेंगे। वहीं, विजय वर्मा और ईशा तलवार जैसे एक्टर्स भी दिखने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.