ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शोपियां के मेलहोरा में रात भर हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया, अब तक दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में रात भर हुई मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। कुल दो आतंकवादी अब तक समाप्त हो चुके हैं। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि एक एके राइफल और एक पिस्टल बरामद हुए है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में साेमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को मार गिराया है। शोपियां के मलूरा इलाके में मौजूद आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा था। यही नहीं अंधेरा होते देख सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाने के साथ रोशनी का व्यवस्था करना भी शुरू कर दिया था ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल न हो पाएं। इस साल सुरक्षाबलों ने करीब 184 आतंकियों को मार गिराया है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर मलूरा शोपियां में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर कल [सोमवार] को दोपहर बाद एक तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों ने मलूरा को घेरते हुए जब आगे बढ़ना शुरु किया तो आतंकियों को इसकी भनक लग गई थी। उन्होंने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास करते हुए जवानों पर फायरिंग की थी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर कर आतंकियाें के मंसूबे को नाकाम बना दिया। इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरु हो गई थी।

मलूरा में मुठभेड़ की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों से भी पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़ स्थल की तरफ रवाना हो गई थी। सुरक्षाबलों ने मलूरा में आने-जाने के सभी रास्ते बंद करते हुए आतंकियों को चाराें तरफ से घेर लिया था। माैके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा बार-बार आतंकियों से सरेंडर की अपील भी की गई, लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील का जवाब गाेली से दिया था।

सुरक्षाबलों का कहना है कि जारी मुठभेड़ में वे दो आतंकी को ढेर करने में सफल रहे हैं। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.