ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 50 लोगों की मौत

इस हफ्ते की शुरुआत में शहर के कई हिस्सों में भारी बाढ़-बारिश से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10 बजे तक मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी और शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश हुई। शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई।

GHMC के निगरानी एवं आपदा प्रबंधन निदेशक विश्वजीत कामपति के एक ट्वीट के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के आपदा प्रतिक्रिया बल (DRF) के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ मे बचाव कार्य कर रहे हैं। तेलंगाना सरकार के मुताबिक राज्‍य में भारी बारिश के चलते 50 लोगों की मौत हुई है। अनुमान के मुताबिक 9,000 करोड़ रुपए का नुकसान बारिश के कारण हुआ है। कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। हैदराबाद के अलावा मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में मध्‍य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

अनुमान के मुताबिक जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिम मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। Skymet Weather के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण और गोवा में कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को मध्य और उत्तर अरब सागर में नहीं उतरने की चेतावनी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.