ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे, शिक्षा मंत्री बोले-सरकार के पैसों से सिर्फ कुरान नहीं पढ़ाई जा सकती

असम की भाजपा सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। असम के विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान करते हुए कहा कि नवंबर में सभी राज्य संचालित मदरसों को बंद करने के बारे में एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 100 संस्कृत स्कूल भी बंद हो जाएंगे। हेमंता बिस्वा ने कहा कि सभी राज्य सरकार द्वारा संचालित मदरसों को स्कूल में बदल दिया जाएगा और कुछ मामलों में टीचर्स को सरकारी स्कूल में शिफ्ट करके मदरसा बंद किया जाएगा, इसके लिए नवंबर में नोटिफिकेशन निकाल दिया जाएगा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी पैसों पर सिर्फ कुरान को नहीं पढ़ाया जा सकता, अगर ऐसा होता है तो बाइबिल और गीता को भी पढ़ाना चाहिए, ऐसे में सरकार ने इस प्रक्रिया को बंद करने का फैसला किया है। राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (SMEB) के अनुसार राज्य में 600 से ज्यादा ऐसे मदरसे हैं जो पूरी तरह से सरकार द्वारा ही चलाए जाते हैं। SMEB की वेबसाइट के मुताबिक इनमें से 400 उच्च मदरसे हैं, 112 जूनियर उच्च मदरसे हैं और शेष 102 वरिष्ठ मदरसे हैं। कुल मान्यता प्राप्त मदरसों में से 57 लड़कियों के लिए हैं, 3 लड़कों के लिए हैं और 554 सह-शैक्षिक हैं। 17 मदरसे उर्दू माध्यम से चल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.