ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कोरोना को दी मात

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे दी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आई है। इस बाबत अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बता दें कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 16 सितंबर को यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां डॉ. आरके मनी, डॉ. केके पांडेय, डॉ. अर्जुन खन्ना समेत 10 चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी

तकरीबन एक महीने पहले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पॉजिटिव आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, यहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चला।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआइ अस्पताल से कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील डागर ने बताया कि भर्ती होने के बाद कल्याण सिंह के ऑक्सीजन लेवल में भी कोई गिरावट नहीं आई है। शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल भी सामान्य हैं। दिन में उन्होंने डॉक्टरों के बताए हुए नाश्ते और खाने को लिया। वह कुछ देर बैठने के बाद आराम करने के लिए सो गए। फिलहाल दस डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह का इलाज कर रही है

बता दें कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता है और कई बार सूबे के मुख्ममंत्री रह चुके हैं। उन्हें बड़े पिछड़ों के नेता के तौर पर जाना जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.