ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

यहां दूर-दूर से बिरयानी खाने आते हैं लोग, सुबह 4 बजे ही लग जाती है लंबी कतारे

कोरोना महामारी में जब लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं तो वहीं एक ऐसी जगह है जहां 1.5 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। ये लाइन किसी मंदिर के बाहर नहीं बल्कि एक दुकान के बाहर लगी है। यहां लोग बिरयानी खाने के लिए कतार में लगे हुए हैं।

यह दिलचस्प नजारा देखने को मिला कर्नाटक के होसकोटे शहर में। यहां बिरयानी की दुकान के बाहर लोगों की 1.5 किमी लंबी लाइन लगी हुई है। बिरयानी लेने आए एक व्यक्ति ने बताया कि मैं सुबह 5:10 बजे लाइन में लगा और 7बजे बिरयानी मिली। उन्होंने बताया कि वह 35 कि.मी. का सफर तय कर बिरयानी खाने आए हैं।

वहीं एक अन्य ग्राहक ने बताया कि वह सुबह चार बजे यहां आए था, लेकिन उन्हे 6:30 बजे ऑर्डर मिला, क्योंकि बिरयानी के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह दु​कान ​करीब 22 साल पुरानी है। यहां की बिरयानी बहुत स्वादिष्ट है, जिसे खाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.