ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारतीय मूल के मोहसिन, जुबैर का ब्रिटेन की एस्डा सुपरमार्केट श्रृंखला खरीदना तय

लंदनः भारतीय मूल के अरबपति भाइयों मोहसिन ईसा और जुबैर ईसा का ब्रिटेन की प्रमुख सुपरमार्केट श्रृंखला ‘एस्डा’ में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदना तय हो गया है। दोनों भाइयों ने एस्डा की मालिक वालमार्ट के साथ 8.8 अरब डॉलर का सौदा किया है। ईसा बंधुओं के माता-पिता 1970 के दशक में गुजरात से ब्रिटेन चले गए थे। ईसा बंधु ब्रिटेन में यूरो गराज नाम से पेट्रोल पंप की श्रृंखला चलाते हैं। यह उनके ईजी समूह का हिस्सा है।

वालमार्ट के साथ हुये इस सौदे में निजी इक्विटी कंपनी टीडीआर कैपिटल शामिल रही है। एस्डा के लिए वालमार्ट ने कई महीनों की बोली प्रक्रिया चलाई, उसके बाद इस 71 साल पुरानी श्रृंखला के लिए ईसा बंधु और अन्य के साथ 6.8 अरब पौंड (8.8 अरब डॉलर) का सौदा हुआ। 21 साल बाद ऐसा होगा जब एस्डा पर फिर से ब्रितानियों का मालिकाना हक होगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इसका स्वागत किया है। गौरतलब है कि सुनक इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ लगभग दो दशक के बाद एस्डा में फिर से ब्रितानी मालिकों की बहुलांश हिस्सेदारी होगी। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हुं।” सुनक ने कहा कि एस्डा के नए मालिकों ने कंपनी में अगले तीन साल के दौरान एक अरब ब्रिटेन पाउंड निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है साथ ही ब्रिटेन स्थित आपूर्ति का हिस्सा बढ़ाने की बात भी कही है, ‘‘मैं उन्हें इसके लिये शुभकामनायें देता हूं।”

सौदे की जानकारी देते हुए वालमार्ट ने कहा कि एस्डा अपना मुख्यालय उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में बनाए रखेगी और कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉजर बर्नले कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे। ईसा बंधुओं ने एक बयान में कहा कि एस्डा में निवेश करने पर उन्हें खुशी हुई है। यह एक प्रख्यात ब्रितानी कारोबार है जिसकी हम सालों तक तारीफ करते रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.