ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

3 किसानों के आत्महत्या के प्रयास के मामले में घिरे कृषिमंत्री, कांग्रेस ने पूछे 4 सवाल

भोपाल: एक तरफ कृषि बिल को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में हरदा जिले में 3 किसानों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कृषि मंत्री कमल पटेल से खत के जरिए कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। कृषि मंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि जिस चौकड़ी समिति से प्रताड़ित होकर किसानों ने आत्मघाती कदम उठाया है। उस समिति को चना खरीद घोटाला करने के आरोप में ब्लैक लिस्टेड किया गया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद कृषि मंत्री ने समिति को ब्लैक लिस्ट से बाहर करवा दिया।

कांग्रेस का आरोप है कि समिति को ब्लैक लिस्ट से बाहर करवाया जा सके, इसके लिए कृषि मंत्री कमल पटेल ने 14 अप्रैल 2020 को हरदा कलेक्टर को पत्र लिखा था। साथ ही किसानों को प्रताड़ित करने वाले आरोपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार अखिलेश चौहान को लेकर भी प्रशस्ति पत्र दिया। कांग्रेस ने इसको लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल से 4 सवाल पूछे हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस के 4 सवाल
1. कृषि मंत्री मंत्री की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने किसानों को प्रताड़ित करने के आरोपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार अखिलेश चौहान को अगस्त 2020 में प्रशस्ति पत्र क्यों दिया?
2. मंत्री कमल पटेल के चौकड़ी की समिति से क्या कनेक्शन है जो वरिष्ठ प्रबंधक को बचाव का हर संभव कोशिश करते हैं।
3. 100 से अधिक किसानों का चना का भुगतान बाकी क्यों है?
4. कांग्रेस ने मांग की है कि किसान विरोधी मंत्री को तत्काल हटा देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.