ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रूठे पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे शिवराज तो सभा में लगे रुस्तम सिंह जरुरी है… के नारे

मुरैना: उपचुनावों के औपचारिक ऐलान से पहले ही पूरी तरह चुनावी मूड में आ चुकी बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रहे है।  गुरुवार को मुरैना अल्प प्रवास पर सुर्जनपुर प्रदेशाध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने आये मुख्यमंत्री, सिंधिया ओर गृहमंत्री मिश्रा वापिसी में मुरैना विधानसभा क्षेत्र के बानमौर स्थित भाजपा से नाराज पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के फॉर्म हाउस पहंचे। सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह टिकट नहीं मिलने से नाराज है यहां तक कयास लगाए जा रहे है कि रुस्तम सिंह कांगेस में जाने वाले है तभी आज यहां मुख्यमंत्री आये है।

जहां सभा मे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने पूर्ववर्ती कमलनाथ पर विकास कार्य ना करने का आरोप लगाया कहा कि कमलनाथ रोते रहते थे कि पैसा नहीं है पैसा नहीं है मैं तो जनता का भला करने आया हुं ले जाओ दोनों हाथों से किसान मजदूर के लिये कभी मना नहीं किया। तभी सभा में लगे ‘मुरैना की मजबूरी है रुस्तम सिंह जरूरी है कि नारे’ उसका पलटवार कर मुख्यमंत्री ने कहा अरे काये की मजबूरी है शिवराज साथ में है रुस्तम सिंह जी का पहले भी सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा लेकिन रघुराज सिंह कंसाना को जिताना जरूरी है तभी मामा परमानेंट मुख्यमंत्री बना रहेगा। भाजपा का साथ दो और भाजपा को जिताओ।

वही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। मुरैना विधानसभा क्षेत्र के बानमौर में आयोजित एक जनसभा के दौरान सिंधिया ने कांग्रेस दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने राज्य की जनता को धोखा दिया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने 15 महीनों में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने शिवराज सिंह सरकार के लिए 8000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा। कमलनाथ ने फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.