ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CM के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड पर जलाई आग फैली, फिर गाड़ियों की लाइट से उतारा

मुरैना: सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुरैना दौरे के दौरान एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां मुरैना में लैंडिंग के दौरान बहुत ज्यादा अंधेरा होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर गाड़ियों की लाइट जगा कर नीचे उतारना पड़ा। सीएम के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती थी।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पिताजी स्वर्गीय अमर सिंह शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव जाने वाले थे। सीएम शिवराज डबरा में सभा करने के बाद हेलीकॉप्टर से सीधे करीब 6:30 बजे ग्राम सुरजनपुर पहुंचे। वहां काफी अंधेरा था क्योंकि हेलीकॉप्टर को ग्वालियर में टेकऑफ होना था। उसके बाद सभी मंत्री गाड़ियों से ग्राम सुरजनपुर में पहुंचने थे लेकिन उससे पहले ही कार्यक्रम बदल गया और उनको ग्राम सुरजनपुर में हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा। हेलीपैड पर लाइट कम थी कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फॉग को दिखाने के लिए आग भी जलाई गई। लेकिन इससे बात नहीं बनी।

हेलीकॉप्टर के पंखे से जैसे ही हवा फैली तो आसपास कूड़े में आग फैल गई। प्रशासन के लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए आग जलाई जाती हैं। इस बारे में कोई भी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। जिसके बाद हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने के लिए करीब 2 दर्जन से अधिक गाड़ियों की लाइट दिखाई गई। जब जाकर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.