ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के कल्याण खंड से लोकल एसी ट्रेन सेवा शुरु

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के कल्याण खंड पर एसी लोकल ट्रेन सेवाएं आज से शुरु हो रही हैं। एक स्थानीय व्‍यक्ति का कहना है, “यह एक अच्छा कदम है और गर्मियों में हमारे लिए राहत की बात होगी।”मध्य रेलवे ने आज से 10 एसी स्थानीय सेवाओं को चलाने का निर्णय लिया है।

 रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने बुधवार 16 दिसंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कल्याण के बीच इन एसी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी थी। बता दें कि इस लाइन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये  फैसला लिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल रेलवे बोर्ड ने इस माह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस CSMT) और कल्याण के बीच 10 एसी सेवा शुरु करने का प्रस्ताव भेजा था। जिनमें से इस ट्रैक पर पीक आवर्स के लिए तीन ट्रेनें सेवा देंगी। ज्ञात हो कि मौजूदा समय में राज्य सरकार द्वारा कुछ खास यात्रियों को ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट मिली हुई है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण लोकल ट्रेन सेवा पूरी तरह से बाधित कर दी गई थी लेकिन बाद में आवश्‍यक सेवा से जुड़ें लोगों को ही इसमें यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर रेलवे ने बीते अक्टूबर माह में 12 लोकल एसी ट्रेन सेवा शुरु की थी, लेकिन यात्रियों को सेंट्रल रेलवे के रूट पर अब भी एसी ट्रेन का इंतजार है। सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही ट्रांस हार्बर लाइन पर लोकल एसी ट्रेन सेवा शुरु हो गई थी। कोरोना महामारी के कारण बहुत कुछ बदल गया हैं अब हम मुख्य ट्रैक पर एसी ट्रेन सेवा को शुरु करने का प्‍लान तैयार कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.