ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा, एमएलसी ने डिप्टी चेयरमैन को जबरन किया सदन से बाहर

बेंगलुरु। कई बार देखा गया है कि संसद या विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सांसद या विधायक गुस्से में हंगामा करने लगते हैं। या फिर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सदन के सदस्य हंगामा करते हुए अध्यक्ष के पास तक पहुंच जाते हैं, लेकिन कर्नाटक विधान परिषद में तो हद ही हो गई। यहां कार्यवाही के दौरान विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन को एमएलसी जबरन उठाकर सदन से बाहर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी लेहर सिंह सिरोया ने इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘कुछ MLC ने विधान परिषद के उपाध्यक्ष को जबरन कुर्सी से हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच होगी।’

वहीं, कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस पर मनमानी करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा, ‘भाजपा और जेडीएस ने चेयरमैन को गैरकानूनी तरीके से उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया, जिसके लिए सदन की तरफ से आदेश नहीं दिया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह के असंवैधानिक काम कर रही है। कांग्रेस की तरफ से पहले उसे कुर्सी से हटाने को कहा गया था। बाद में हमें उन्हें खुद वहां से हटाना पड़ा।’

गोहत्या विरोधी विधेयक को जेडीएस का समर्थन नहीं

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्‍युलर) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि उनकी पार्टी गोहत्‍या विरोधी विधेयक ( anti-cow slaughter bill) का समर्थन नहीं करेगी। उनका कहना है कि इस विधेयक को पेश करके भाजपा सरकार समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। इस कारण लोगों के बीच सांप्रदायिकता भी फैल सकती है, इसलिए उनकी पार्टी इस विधेयक के विरोध में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.