ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Love Jihad in Moradabad : नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराने की अफवाह, जांच में म‍िली तीन माह की गर्भवती

मुरादाबाद। मुरादाबाद में लव जिहाद के दर्ज पहले मुकदमे में रविवार को नया मोड़ आ गया। नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराने की अफवाह फैली। इसके बाद उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता के आदेश पर पीडि़ता का परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट मेंं युवती तीन माह की गर्भवती निकली।

बिजनौर की रहने वाली युवती की मां की तहरीर पर एक सप्ताह पहले कांठ पुलिस ने लव जिहाद का पहला मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती के स्वजन संग न जाने पर उसे नारी निकेतन भेजा गया था। अफवाह उड़ी कि नारी निकेतन में युवती का गर्भपात कराया गया है। इसकी भनक लगते ही उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष हरकत में आ गए। सच का पता लगाने के लिए उन्होंने डीपीओ राजेश गुप्ता को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया। जिला अस्पताल में युवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया। चिकित्सकों से मिली रिपोर्ट के बाद डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि युवती का गर्भ पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश रची गई है। इससे संबंधित जानकारी वह राज्य सरकार को भी देंगे।

सूचना म‍िलते ही हरकत में आ गई थी पुलिस 

ज‍िले में लव ज‍िहाद का पहला मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। हालांक‍ि शुरुआती दौर में इस मामले को लव ज‍िहाद नहीं माना जा रहा था लेकिन बाद में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती गई कई चौंकाने वाले सच भी सामने आते गए। पुलिस इस घटना के हर पहलु पर बारीक न‍िगाह रख रखी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.