ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रेल कर्मियों को बड़ी राहत, राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर मिलेगा भत्ता

गोरखपुर। रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर या किसी भी दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता मिलेगा। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

इज्‍जतनगर मंडल से हुई शुरुआत

फिलहाल, इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने की शुरुआत हो गई है। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ने इस आशय का निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन या विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश पड़ने पर पूरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश भत्ता बंद हो गया था। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। कर्मचारियों के इस मुददे को एआइआरएफ ने रेलवे प्रशासन और बोर्ड के समक्ष रखा था। अंतत: रेलवे प्रशासन को कर्मचारियों की सुध ली है और राष्ट्रीय अवकाश भत्ता देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी संरक्षा से जुड़े हजारों कर्मचारी रेलवे स्टेशनों और लाइनों पर कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें भत्ता का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

एआइआरएफ ने प्रसन्‍नता जाहिर की

एआइआरएफ के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने रेलवे प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जताई है। साथ ही रेलवे प्रशासन ने कोरोना काल में भी कर्मचारियों को भत्तों का भुगतान समय से कराने की मांग की है।

आधा हो चुका है ओवरटाइम और यात्रा भत्‍ता

यहां जान लें कि रेलवे बोर्ड ने यात्रा भत्ता और ओवरटाइम भत्ता के बजट को घटाकर आधा कर दिया है। अप्रैल से ही कर्मचारियों को पूरा यात्रा भत्ता और ओवरटाइम भत्ता नहीं मिल रहा है। जिन्हें भत्ता मिला भी है, उनमें कटौती कर ली गई है। रेलवे बोर्ड खर्चों में कटौती के लिए भत्तों में लगातार कटौती कर रहा है। 43600 ग्रेड पे या उससे अधिक ग्रेड पे पर तैनात रेलकर्मियों की रात्रिकालीन भत्ता की पूरी कटौती भी शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.