ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंघु बॉर्डर पर होगी किसान संगठनों की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

नई दिल्ली। 3 केंद्रीय कृषि कानूनों की खिलाफ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत आधार दर्जन रा्ज्यों के किसानों का धरना बुधवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली से सटे हरियाणा (टीकरी और सिंघु बॉर्डर) और उत्तर प्रदेश (यूपी गेट और चिल्ला बॉर्डर) समेत कई बॉर्डर सील हैं,  जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही है।  दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों के इंतजाम किए हैं, लेकिन लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा रहा है। यह सिलसिला पिछले तकरीबन एक पखवाड़े से जारी है। इस बीच बुधवार दोपहर सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों पर एक अहम बैठक आयोजित की गई है, जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इससे पहले मंगवलार को दिल्ली हरियाणा सीमा पर चल रहा किसानों का आंदोलन कारोबारियों पर भारी पड़ रहा है। सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ स्थित दर्जनों वाहनों के शोरूम और सर्विस सेंटर बंद करने पड़ गए हैं। दिल्ली की तरफ तीन पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप को भी बंद कर दिया गया है। क्योंकि सड़क बंद होने के कारण वाहन चालक ईंधन भाराने के लिए नहीं आ रहे हैं। यहां पर काम करने करने वाले सैकड़ों लोगों को आंदोलन खत्म होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

कारोबारियों का कहना है कि आंदोलन जल्द खत्म नहीं हुआ तो घर पर खाने के लाले पड़ जाएंगे। सिंघु गांव के रहने वाले राजेश गुप्ता प्रापर्टी डीलर है। उनका कार्यालय सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ है। वे पिछले एक सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रहे हैं। उनका कहना कि कार्यालय के बाहर आंदोलनकारी नहा रहे हैं, साथ कपड़े सुखा रहे हैं। सड़क पूरी तरह से बंद होने के कारण कोई भी कार्यालय नहीं आ सकता। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से घर पर ही दिन बीत रहा है। यदि ऐसा कुछ और दिन चला जो परिवार वालों का पेट भरना भी मुश्किल हो जाएगा।

हर दिन 15 से 30 हजार का हो रहा नुकसान

सड़क बंद होने के कारण दर्जनों वाहनों के बड़े-बड़े शो रूम और सर्विस सेंटर बंद हैं। यहां पर रोजाना हजारों रुपये का कारोबार होता है। कृष्णा कार सर्विस सेंटर के कर्मचारी अभिषेक का कहना है कि एक सप्ताह से अधिक दिन से काम बंद पड़ा है। रोजाना 15 से 30 हजार रुपये का काम यहां पर होता था। एक दर्जन से अधिक लोग काम करते हैं। लेकिन आंदोलन के कारण काम पूरी तरह से बंद है। यही हाल वहां पर स्थित तीन पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप है। यहां पर बॉर्डर सील होने से पहले रोजाना हजारों वाहनों में ईंधन भरा जाता है। दर्जनों लोग काम करते थे। लेकिन तीनों पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप को बंइ करना पड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.