ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रूस में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 28,782 नए मामले सामने आए, प्रकोप जारी

मॉस्‍को। कोरोना वायरस वैक्‍सीन की तैयारी के बीच रूस में महामारी का प्रकोप जारी है। मॉस्‍को में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मरीज सामने आए हैं। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 28,782 नए मामले सामने आए हैं। रूस में कोरोना प्रसार के दौरान यह अब तक का रिकॉर्ड है। शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार शनिवार को बताया कि रूस में अब तक 2,431,731 मामले सामने आ चुके हैं।

रूस में सार्वजनिक टीकाकरण अभियान शुरू

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश देने के तीन दिन के भीतर शनिवार को रूस में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सार्वजनिक टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। सबसे पहले डॉक्टरों, शिक्षकों और ज्यादा खतरा झेल रहे अन्य लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस प्रकार से रूस कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पुतिन ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए जल्द टीकाकरण शुरू करने का आदेश दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.