ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई और तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, कई एयरपोर्ट सेवा बंद

नई दिल्ली। चक्रवात बुरेवी की शुक्रवार दोपहर तक तिरुवनंतपुरम तट से टकराने की संभावना है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। रिपोर्ट है कि इन जिलों में 3 से 5 दिसंबर तक भारी बारिश जारी रहेगी। तिरुवनंतपुरम में लोग आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 1077 पर कॉल करके जिला प्रशासन से मदद मांग सकते हैं। बता दें कि चेन्नई और डेल्टा जिलों सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा देखने को मिली है। बताया गया कि चक्रवात बुरेवी गुरुवार की रात से रामनाथपुरम के पास स्थिर बना हुआ है। हालांकि, यहां तक पहुंचते -पहुंचते ये काफी कमजोर हो गया है।

आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले छह घंटों में चेन्नई और पड़ोसी जिलों में अधिक बारिश की उम्मीद है। बता दें कि हाई अलर्ट वाले जिलों में NDRF तैनात है।

Updates:

-Cyclone Burevi के मद्देनजर तमिलनाडु के 6 जिलों में अवकाश घोषित किया गया है. ये जिले हैं- Virudhanagar, Ramanathapuram, Thirunelveli, Thuthukudi,Thenkasi और Kanyakumari। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

-तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट आज सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा।

-IMD ने पुष्टि की है कि बुरेवी तूफान रामनाथपुरम तट तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो गया है।

-बुरेवी तूफान को देखते हुए तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक उड़ानें बंद रहेंगी।

-केरल सीएम ने बताया है कि बुरेवी तूफान को देखते हुए आर्म्स फोर्स, कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ और दूसरे विभागों के सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर हालात पर चर्चा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.