ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: पचेटी डैम में डूबने से 5 लोगों की मौत, CM शिवराज सिंह चौहान का मृतक परिवारों को 4 लाख रुपये देने का एलान

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले के पचेटी डैम में डूबने से पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुख जताया है। दुख जताते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,’आगर जिले के पचेटी डैम में डूबने से हुई पांच नागरिकों की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। मैंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने के निर्देश दिए हैं’।

बता दें कि बुधवार को आगर-मालवा जिले में स्थित टिल्लर डैम में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  एक परिवार छोटी नाव में बैठकर बाड़ी माता मंदिर जा रहे थे। तभी कानड़ थाना क्षेत्र में ग्राम लाखखेड़ी के पास टिल्लर डैम में उनकी नाव पलट गई थी, जिसमें परिवार के पांच सदस्यों की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही  ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल के बाद शवों को डैम से बाहल निकाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.