ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मामुली विवाद में महिला को घसीट-घसीट कर मार डाला

कटनी: कटनी जिले के उमरियापान के पिपरिया सहलामन की महिला सुमन पटेल के साथ पडोस में ही रहने वाले 7 से 8 लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला को घसीटकर मारपीट की गई थी। महिला के मौत के बाद परिजन व सैकड़ो ग्रामीणों ने महिला के शव को डूंडी ग्राम की मेन सड़क पर रख चक्का जाम लगा न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मृतका सुमन के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में अतिक्रमण के चलते उनके आंगन में मालवा पड़ा हुआ था। जिसे सुमन हटा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले भदन लोधी, हरवंश का पूरा परिवार अचानक वहां पहुंच गया और सुमन पर धारदार हथियार से हमला कर मारपीट कर मौके से फरार हो गए। जिसका वीडियो परिजनों ने बना वारयल कर दिया, और परिजनों ने तुरंत सुमन को उमरियापान के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से महिला को जबलपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों व सैकड़ो ग्रामीणों ने डूंडी ग्राम की मेन सड़क पर सुमन के शव रख जोर दर प्रर्दशन किया और न्याय की मांग की।

सड़क पर जाम लगते ही पुलिस बल में मौके पर पहुंच गया और परिजन व ग्रामीणों को घंटो समझाने की कोशिश कर रही है। वहीं एसडीओपी पीके सारस्वत ने बताया कि, यह पूरा विवाद अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था। जिसमे दो पक्ष आपस मे भिड़ गए थे। जिसके बाद इस झगड़े में सुमन लोधी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी कल जबलपुर में मौत हो गई जिससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने डूंडी ग्राम की मेन सड़क पर महिला का शव रख चक्का जाम कर दिया। जिन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है, और जिन लोगों ने मारपीट की है उन्हें थाने में बैठा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.