ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत की पहली Seaplane सर्विस कुछ दिनों के लिए बंद, पिछले महीने PM मोदी ने किया था उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद से केवड़िया के लिए साबरमती रिवरफ्रंट में जिस सी प्लेन सेवा (Seaplane Service) की शुरुआत की थी, उसे एक महीने से भी कम समय के लिए रोक दिया गया है। दरअसल इस सी-प्लेन के रखरखाव में दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से इसको रोका गया है। बता दें कि औपचारिक रूप से इस सी प्लेन सेवा की शुरुआत 1 नवंबर से हुई थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक मालदीव से एयरक्राफ्ट के लौटने के बाद सीप्लेन सर्विस 15 दिसंबर से फिर शुरू हो जाएगी।

पीएम मोदी ने गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच भारत की पहली सीप्लेन सर्विस का उद्घाटन 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर किया था। केवड़‍िया और अहमदाबाद में वाटरड्रोम पर भी इसके टिकट की व्‍यवस्‍था की गई है। इसका किराया तय की गई सीटों के कोटा के हिसाब से तय होता है, इसके अलावा अधिकतम किराया इसका 4800 रुपए प्रति व्यक्ति तक रखा गया है। साबरमती रिवरफ्रंट से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक सी प्लेन सर्विस देश की पहली ऐसी सर्विस है। इसे सरकार ने उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया था, इस सर्विस का संचालन स्पाइसजेट कंपनी कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.