ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CA फाइनल ईयर की छात्रा का पेपर अच्छा नहीं हुआ तो लगाया फंदा, सुसाइड नोट में मांगी पेरेंट्स से माफी

इंदौर: इंदौर के थाना अन्नपूर्णा में एक सीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का पेपर अच्छा नहीं हुआ था इसलिए छात्रा डिप्रेशन में थी। जिसके चलते ये खौफनाक कदम उठाया। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले माता पिता से सुसाइड नोट में माफी भी मांगी। अन्नपूर्णा पुलिस ने छात्रा का शव व सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

थाना अन्नपुर्णा क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा दिव्या ने अपने कमरे में रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। छात्रा माहेश्वरी कॉलेज में पढ़ती थी और पेपर बिगड़ने से परेशान थी। परिजन तत्काल छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।

दिव्या ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगी थी। मौके पर पहुंची अन्नपूर्णा पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.