ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वैक्सीन की तैयारियों का आज जायजा लेंगे पीएम मोदी, टीका तैयार कर रही तीन कंपनियों के प्लांटों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अपनी दूसरी लहर में दुनियाभर में तेजी से पांव पसार रही है। भारत के कई शहरों में भी इसकी रफ्तार बढ़ी है। वहीं, वायरस को रोकने के लिए भारत समेत दुनियाभर में वैक्सीन तैयार करने का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उन तीन संस्थानों का दौरा करेंगे, जहां कोरोना वैक्सीन तैयार की जा रही है। वह विज्ञानियों के साथ मिलकर वैक्सीन विकसित करने के रास्ते में आने वाली चुनौतियों की समीक्षा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, ‘कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन शहरों का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत तौर पर वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। वह अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे।’

पीएमओ ने आगे कहा कि भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक चरण में पहुंच गया है। प्रधानमंत्री इन संस्थानों में जाकर वहां के विज्ञानियों से बात करेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि उनके सामने क्या दिक्कते आ रही हैं। वह वैक्सीन को देश के लोगों तक पहुंचाने में पेश आने वाली चुनौतियों को भी समझने की कोशिश करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद से करीब 20 किलोमीटर दूर चंगोदर औद्योगिक क्षेत्र में जायडस कैडिला के प्लांट में पहुंचेगे। जायडस कैडिला ने अपनी वैक्सीन जायको वी-डी के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने और अगस्त से दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की घोषणा की थी।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से प्रधानमंत्री सीधे पुणे जाएंगे और वहां सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट का दौरा करेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन का उत्पादन और परीक्षण कर रहा है। प्रधानमंत्री दोहपर करीब साढ़े बारह बजे पुणे पहुंचेगे।

पुणे के बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे। हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन से वह सीधे हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। भारत बायोटेक कोवैक्सीन के नाम से कोरोना वैक्सीन विकसित कर ही है। इसके तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। हैदराबाद से प्रधानमंत्री शाम को दिल्ली लौट आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.