ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रिटिश पीएम ने दी लॉकडाउन की चेतावनी, कहा- पाबंदियों में ढील दी गई तो महामारी हो जाएगी बेकाबू

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के सख्त उपायों का बचाव करते हुए चेतावनी दी कि अगर पाबंदियों में ढील दी गई तो महामारी फिर बेकाबू हो जाएगी। नतीजन नए साल पर राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

ब्रिटेन में पाए गए 17 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित 

ब्रिटेन में 17,555 नए संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 15 लाख 74 हजार से ज्यादा हो गई। इनमें से 57,301 मरीजों की मौत हुई है।

दूसरे दौर की महामारी की चपेट में आए ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे मामले

दूसरे दौर की महामारी की चपेट में आए ब्रिटेन में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इस पर अंकुश पाने के लिए इंग्लैंड में सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। इन कदमों का जॉनसन की पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा- पाबंदियों में ढील दी गई तो महामारी हो जाएगी बेकाब

प्रधानमंत्री खुद भी किसी संक्रमित सांसद के संपर्क में आ गए थे। इसके चलते उन्हें आइसोलेशन में जाना पड़ा था। आइसोलेशन से निकलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘अगर हम ढील देते हैं तो वायरस का खतरा बढ़ जाएगा। इसके चलते हमें नए साल पर लॉकडाउन की ओर लौटना पड़ जाएगा।’

ब्राजील में मिले 37 हजार नए मामले

ब्राजील में कोरोना महामारी फिर बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 37 हजार 614 नए मामले पाए गए। इससे कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 62 लाख के पार पहुंच गया है। इस लैटिन अमेरिकी देश में अब तक कुल एक लाख 71 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है।

इन देशों में भी बुरा हाल

रूस : शुक्रवार को 27,543 नए पॉजिटिव केस मिलने से मरीजों की संख्या 22 लाख 15 हजार से ज्यादा हो गई। कुल 38 हजार मौत हुई है।

जर्मनी : इस देश में 22,806 नए मामले मिलने से संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। यहां कुल 15 हजार की जान गई है।

स्पेन : चौबीस घंटे में 12,289 पॉजिटिव केस पाए जाने से पीड़ितों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई। कुल 44 हजार पीड़ितों की मौत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.