ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया

पुणे: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद सेना के जवान आर जोंधले का पार्थिव शरीर रविवार रात पुणे लाया गया। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से कोल्हापुर जिले स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। अधिकारी ने बताया कि जोंधले (20) जिले के अजरा तहसील के बाहिरवाडी गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर पुणे लाए जाने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की ओर से गई गोलीबारी में शहीद होने वाले सेना के चार जवानों में जोंधले भी शामिल थे। पाकिस्तान द्वारा कई स्थानों पर संघर्षविराम का उल्लंघन करके की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के एक उप निरीक्षक भी शहीद हुए थे जबकि छह अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.