ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने अनुराग ठाकुर को बनाया प्रभारी

नई दिल्ली: भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को और वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है।

भाजपा के शाहनवाज हुसैन और करनाल के सांसद संजय भाटिया सह-प्रभारी
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और हरियाणा के करनाल से पार्टी के सांसद संजय भाटिया जम्मू और कश्मीर में ठाकुर के साथ सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। एक अन्य विज्ञप्ति के मुताबिक वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनावों में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार और गुजरात भाजपा के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला को भूपेंद्र यादव के साथ सह-प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा की ओर से स्थानीय निकाय के चुनावों में केंद्रीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना दर्शाता है कि वह इन चुनावों को भी बेहद गंभीरता से ले रही है। तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा था और हाल ही में उसने दुब्बक विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। भाजपा के एम रघुनंदन राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सोलीपेटा सुजाता को हराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.