ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित दिग्गजों ने देशभर की बहनों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज यानी 16 नवंबर को देशभर में भाई दूज मनाया जा रहा है। दीवाली के एक दिन बाद ही प्रत्येक वर्ष इस त्योहार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

ट्वीट कर पीएम मोदी और शाह ने दिया यह संदेश

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उधर गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,’ सभी को भाई- दूज के पावन पर्व की शभुकामनाएं’। बता दें कि अमित शाह ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में बहन को भाई का तिलक करते हुए दिखाया गया है।

PM मोदी ने गुजराती नववर्ष की भी दी शुभकानाएं

बता दें कि आज ही गुजराती नववर्ष है। इस मौक पर भी नरेंद्र मोदी ने  सभी गुजरातीवासियों को शुभकानाएं दी है। पीएम ने गुजाराती भाषा में लिखा कि सभी गुजराती भाइयों और बहनों को नया साल मुबारक। ट्वीट कर उन्होंने लिखा,’ नए साल में आप सभी को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, एक साथ आने और नवभारत नवनिर्माण का संकल्प लें’।

स्मृति ईरानी ने भी दी बधाई

उधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आज भाई दूज के फेस्टिवल पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,’ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन के प्रतीक ‘भाई-दूज’ के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस त्यौहार पर सभी भाइयों एवं बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण हो ऐसी कामना करती हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.