ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गिरे ओले, दिल्ली में सीजन की पहली बारिश, हरियाणा में शिमला जैसा नजारा

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार शाम दिल्ली में इन सर्दियों की पहली बारिश हुई। यह बारिश हालांकि हल्की ही थी, लेकिन फिर भी सोमवार से इसका असर दिखाई देगा। ठंड में इजाफा होगा और न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, हरियाणा में भारी मात्रा में ओले गिरने से शिमला जैसा नजारा हो गया।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और यूपी में बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली ही नहीं, एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी रविवार को बहुत जगह बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

दमकल विभाग के पास तेल की बारिश की आई 57 कॉल

दीवाली के बाद रविवार की शाम को दिल्ली में हुई बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। लिहाजा बड़ी संख्या में लोगों ने तेल की बारिश की शिकायत दिल्ली अग्निशमन विभाग के पास की। बारिश के बाद करीब एक घंटे के अंदर विभाग के पास तेल की बारिश संबंधी 57 कॉल आई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और अन्य रसायन पानी की बूंदों के साथ सड़कों पर आ गए होंगे। इसकी वजह से सड़कों पर फिसलन हो गई होगी।

हरियाणा में ओलावृष्टि से शिमला जैसा नजारा

हरियाणा में रविवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। इस दौरान बड़ी मात्रा में ओलावृष्टि भी हुई। इससे सड़कों पर बर्फ का ढेर लग गया और नजारा शिमला जैसा दिखाई दिया। तूफान के कारण हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर सैकड़ों पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। बारिश रुकने पर लोगों ने गाडि़यों से उतर कर सड़क पर पड़े पेड़ों को हटाना शुरू किया

पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी-बारिश

जम्मू-कश्मीर में दीवाली पर बदला मौसम रविवार को कड़ाके की ठंड में बदल गया। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटनस्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग ने दो दिन और भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार सुबह से लाहुल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा, कुल्लू की पहाडि़यों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया, जबकि मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

मनाली-काजा मार्ग बंद

लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-काजा मार्ग आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। हालांकि किन्नौर होते हुए काजा घाटी शिमला से जुड़ी रहेगी, लेकिन मनाली-काजा मार्ग अब अगले साल गर्मियों में ही बहाल होगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि काफी संभावना है कि रविवार रात चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.