ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मंडला के नैनपुर में सब्जी बाजार में लगी आग, एक दर्जन दुकानें जली

मंडला। दीपावली की रात नैनपुर में सब्जी दुकानों में आग लग गई। आग करीब आधे घंटे में बुझा ली गई। आग से हुई क्षति का आंकलन लगाया जा रहा है। अभी कितनी क्षति हुई है दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि नैनपुर में रात 1 बजे के लगभग की घटना है।

दीए से लगी आग

जानकारी के अनुसार रात के 1 बजे के लगभग किसी दीए से एक दुकान में आग लगी, जिससे पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते करीब आधी दर्जन दुकानों में आग पकड़ ली और सभी दुकानें जलकर खाक हो गई।

बांस बल्ली से बनी थी दुकानें

पुलिस ने बताया के बुधवारी बाजार में सब्जी बाजार भरता है। यहां पर सड़क किनारे बांस बल्ली लगाकर दुकान बनाई गई है। जिसमें सब्जी रखकर बेची जाती है। इन्हीं दुकानों में आग लगी और बांस बल्ली होने से तेजी से फैली। इनके नज़दीक ही थोक की पक्की सब्जी दुकाने हैं। ये सभी दुकानें सुरक्षित बताई गई है। यदि इन दुकानों तक आग की लपटें पहुच जाती तो फिर ज्यादा नुकसान हो जाता।

दमकल ने बुझाई आग

बताया गया कि जहां आग लगी उसके नजदीक ही नपा कार्यालय नैनपुर है। आग की खबर पाते ही तत्काल दमकल वाहन पहुच गया और आग को फैलने से रोक दिया। वरना आग यदि फैल जाती तो फिर बड़ी क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.