ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मनाली के वुड लाइन होटल में लगी आग, चौकीदार परिवार सहित पुलि‍स ने किया रेस्‍क्‍यू, भारी नुकसान

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रात साढ़े 11 बजे सर्किट हाउस रोड पर वुड लाइन होटल में आग लग गई। आसपास अधिक होटल होने के कारण आग लगने से शहर में अफरा-तफरी मच गई। रात 11 बजकर 33 मिनट पर अग्निशमन विभाग को सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग ने करोड़ों रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ने से बचा ली है। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन दीपक शर्मा पुत्र हरी शर्मा को 10 लाख का नुकसान हुआ है। आसपास के होटलों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है

वुड लाइन होटल के साथ ही अलग से दो मंजिला मकान में रिसेप्शन, डायनिंग और किचन सहित होटल के चार कमरे बने थे। जब रात को आग लगी तो होटल का चौकीदार परिवार सहित सो रहा था। जिसे पुलिस ने आकर जगाया और उनकी जान बचाई। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया उन्हें रात 11 बजकर 33 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया वे दलबल सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस जवानों व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

वुड लाइन होटल के अलग से बने दो मंजिला भवन में डायनिंग, रिसेप्शन व किचन सहित होटल के चार कमरे थे जो जलकर खाक हो गए हैं। आग से 10 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि करोड़ों की संपति बचा ली है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस जवान गश्‍त पर थे। आग लगते ही समय पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालात पर नजर रखने को पुलिस जवान रातभर सतर्क रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.