ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज, बोले- इतिहास का सबसे सुरक्षित चुनाव

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धोखाधड़ी के आरोपों को अमेरिकी चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। साथ इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे सुरक्षित चुनाव बताया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चुनाव में धोखाधड़ी के दावे करते रहे हैं और अभी तक हार स्वीकार नहीं किया है। वह इसे लेकर कोर्ट तक पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि किसी भी वोटिंग सिस्टम से वोट डिलीट किए गए, वोट बदले गए या किसी भी तरह से प्रभावित किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के भीतर दो समितियों ने यह बात कही। वह अमेरिकी वोटिंग सिस्टम की सुरक्षा के काम लगे थे। जब राज्यों में करीबी चुनाव होते हैं, तो कई बार मतपत्रों की फिर से गिनती होती है। जहां कहीं भी करीबी चुनाव हुए वहां के प्रत्येक वोट के कागजी रिकॉर्ड हैं। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो फिर से गिनती हो सकती है। इलेक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर गवर्नमेंट कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल एग्जीक्यूटिव काउंसिल (GCC) और  इन्फ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) के सदस्यों ने यह बातें एक एक संयुक्त बयान में कही।

इस बीच अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिजोना में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उनकी बढ़त और मजबूत हो गई है। उन्होंने यहां 11 हजार वोटों से जीत हासिल की। यह जीत हासिल करने पर उनके खाते में 11 इलेक्ट्रोरल वोट जुड़ गए। एरिज़ोना में 1996 के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में किसी डेमोक्रेट उम्मीदवार को जीत मिली हैं। 2016 में ट्रंप ने यहां हिलेरी क्लिंटन को हराया था।

बाइडेन के पास 538 इलेक्टोरल वोटों में से उनके पास 290 वोट हो गए हैं। वह पहले ही चुनाव के विजेता घोषित किए जा चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की दरकार थी। वहीं ट्रंप के पास 217 इलेक्टोरल वोट्स हैं। ट्रंप को कल अलास्का में जीत मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.