ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केरल में यूट्यूबर पर हमले के मामले में भाग्यलक्ष्मी, दो महिलाओं को जमानत

कोच्चि। केरल हाई कोर्ट ने मलयालम की डबिंग कलाकार भाग्यलक्ष्मी और दो महिला कार्यकर्ताओं को एक यूट्यूबर पर हमला करने के मामले में जमानत दे दी। यूट्यूबर ने महिलाओं के बारे में अपमानजनक वीडियो अपलोड किया था। कोर्ट ने कहा है कि गिरफ्तार होने पर याचिकाकर्ताओं को 50-50 हजार रुपये की जमानत के साथ ही उतनी ही राशि की दो अमानत पर छोड़ा जा सकेगा।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि जब भी बुलाया जाएगा वे जांच अधिकारी के सामने पेश होंगी और जांच में सहयोग करेंगी। ये सुबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगी और गवाह के धमकाने या प्रभावित करने का काम नहीं करेंगी।तिरुअनंतपुरम में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। यूट्यूबर विजयन पी. नायर ने तीनों के खिलाफ मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

यूएई से आए कुरान मामले में केरल के मंत्री से पूछताछ

यूएई से आए कुरान के मामले में कस्टम विभाग ने सोमवार को केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील से पूछताछ की। कस्टम विभाग ने उनसे घंटों पूछताछ की। उन्हें पूछताछ के लिए कस्टम विभाग के कोच्चि स्थित दफ्तर बुलाया गया था। वह राजनयिक माध्यम से यूएई से कुरान की प्रतियां मंगाने और उसे बांटने को लेकर विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के आरोपित हैं।

इसी को लेकर उनसे पूछताछ की गई है। इसके तार सोना तस्करी मामले के साथ ही आतंकी फंडिंग से भी जुड़ रहे हैं। इस बाबत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) सहित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में कई लोगों को आरोपित बनाया गया है।

केरल के ईसाई धर्म प्रचारक के ठिकानों पर आयकर छापे में 14 करोड़ जब्त

आयकर विभाग ने केरल के एक स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक और उनके समूह के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी में 14 करोड़ रपये नकद जब्त किए हैं। धर्म प्रचारक पर कर छूट की राशि तथा गरीबों के लिए विदेशों से मिले चंदे की हेराफेरी और उसे रियल एस्टेट व निजी निवेश में लगाने के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक यह मामला तिरवला स्थित बिलिवर्स चर्च ग्रुप से जुड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.