ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवसेना का भाजपा-जेडीयू पर तंज, सामना में लिखा- ट्रंप की हार से कुछ सीख सकें, तो अच्छा होगा

मुंबई। बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान एक अलग ही तस्‍वीर पेश कर रहे हैं। चुनाव से पहले शायद तेजस्‍वी यादव ने भी इसकी कल्‍पना न की है। इस बीच अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की हार ने भी सबको चौंका दिया है। शिवसेना ने ऐसे में जदयू और भाजपा पर तंज कसा है। शिवसेना का कहना है कि भारत को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की हार से सीखना चाहिए।

सामना के संपादकीय में लिखा है – राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कभी भी राष्‍ट्राध्‍यक्ष पद के लायक नहीं थे। अमेरिकी जनता ने केवल चार वर्षों में ट्रंप को सत्‍ता सौंपने की अपनी गलती को सुधार दिया। वह एक भी वादा पूरा नहीं कर सके। अगर हम ट्रंप की हार से कुछ भी सीख सकते हैं, तो यह अच्छा होगा। अमेरिका में सत्ता पहले ही बदल चुकी है। बिहार में भी ऐसी ही आहट सुनाई दे रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन स्पष्ट रूप से हार रहा है। हमारे अलावा देश और राज्य में कोई विकल्प नहीं है – लोगों को इस भ्रम से नेताओं को दूर करने का काम करना है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू और भाजपा ने काफी दावे किए थे, लेकिन एग्जिट पोल आने के बाद स्थिति काफी उलट नजर आ रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि अमेरिका की तरह बिहार में भी सत्ता पलटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेख में मोदी-नीतीश पर तंज कसते हुए कहा गया है कि दोनों की जोड़ी ने बिहार में जंगलराज का डर दिखाया और झूठ के गुब्बारे छोड़े, लेकिन तेजस्वी के सामने दोनों टिक नहीं पाएंगे।

गौरतलब है कि शिवसेना और भाजपा की राहें जब से महाराष्‍ट्र में जुदा हुई हैं, तब से उद्धव ठाकरे या उनकी पार्टी के नेता कोई भी मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने का नहीं छोड़ते हैं। शिवसेना ने एक्जिट पोल के आधार पर भाजपा पर हमला बोला है और सभी जानते हैं कि रुझानों और परिणामों में बहुत अंतर होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.