ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को जड़े थप्पड़, विरोध में दुकानदारों ने काटा जमकर बवाल

कैथल: कैथल के कबूतर चौक पर शनिवार चेकिंग के दौरान पीसीआर पुलिस कर्मचारियों ने एक युवक को मास्क व हेलमेट न लगाने को लेकर थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पुलिस कर्मचारी युवक को थप्पड़ मारते हुए साफ दिख रहे हैं। इसके विरोध में वहां के दुकानदारों ने जमकर बवाल काटा।

बवाल बढ़ता देख थाना सिटी एसएचओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने थप्पड़ मारने की घटना को सिरे से नकारा। एसएचओ ने कहा कि आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसको अब सुलझा लिया गया है। युवक को थप्पड़ मारने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दो पुलिस कर्मी एक स्कूटी पर सवार युवक को रोकते हैं और फिर दोनों कर्मचारी उसे थप्पड़ मारते हैं।

बता दें कि सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस कर्मचारियों का यह रवैया पहली बार दिखाई नहीं दिया। इससे पहले भी हरियाणा पुलिस के लोगों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आते रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.