ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी का ट्वीट- अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत करें।

PunjabKesari

शाह ने भी की बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील 
वहीं इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मतदाताओं से विकास और सुशासन बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकारों का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

PunjabKesari

 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी 
शाह ने लिखा कि मैं विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शनिवार को राज्य की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.