ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसानों के खिलाफ कार्रवाई पर भड़की मायावती, बोलीं- पराली जलाने के नाम पर उत्पीड़न ना हो

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के खिलाफ निंदा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि पराली जलाने की कार्रवाई में किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।
PunjabKesari
मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में फैले प्रदूषण को लेकर खासकर यहाँ पराली जलाने की आड़ में किसानों के साथ हो रही जुल्म-ज्यादती अति निन्दनीय। जबकि इस मामले में सरकार को कोई भी कार्रवाई करने से पहले, उन्हें जागरूक करने व जरूरी सहायता देने की भी जरूरत। बसपा की यही मांग।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा था कि पराली जलाने से प्रदूषण पर होने वाले दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में किसानों को निरन्तर जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे। एक सरकारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा था कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पराली जलाने की कार्रवाई पर किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.