ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘लव जिहाद’ के नाम पर धर्म परिवर्तन पर रोक के लिए कड़े कदम उठाएगी सरकार: येदियुरप्पा

बेंगलुर। लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब  कर्नाटक सरकार सख्त फैसला लेने जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाएगी।

इससे पहले कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सी.टी. रवि ने कहा कि विवाह के लिए धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ उनके राज्य में भी कड़ा कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ‘जिहादियों’ के खिलाफ उनकी सरकार चुप होकर तमाशा नहीं देखेगी।

उल्लेखनीय है मंत्री का बयान इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन को अवैध ठहराए जाने के कुछ दिन बाद आया है। इससे पूर्व भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश की सरकारें भी ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने की घोषणा कर चुकी हैं। सीटी रवि ने एक ट्वीट में कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के परिप्रेक्ष्य में कर्नाटक सरकार शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ जल्द ही कानून बनाएगी। धर्म परिवर्तन में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी के लिए किए धर्म परिवर्तन को अवैध बताया

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर 2020  को दिए अपने एक फैसले में शादी के लिए किए धर्म परिवर्तन को अवैध ठहरा दिया था। कोर्ट ने यह फैसला एक शादीशुदा जोड़े की याचिका पर दिया था जिसने कोर्ट से पुलिस और लड़की के पिता को परेशान न करने का निर्देश देने का आग्रह किया था। याचिका में कहा गया कि इस जोड़े ने इसी साल जुलाई में शादी की थी लेकिन अब लड़की के स्वजन उनकी जिंदगी में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.