ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में फिर से जंगलराज लाना चाहता महागठबंधन : नड्डा

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि दरभंगा सहित संपूर्ण बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। बिहार की जनता जंगलराज के युवराज को कतई स्वीकार नहीं करेगी। दरभंगा की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सुशासन की सरकार के काम के आधार पर वोट करेगी। वे सोमवार को दरभंगा में यहां से भाजपा के प्रत्याशी संजय सरावगी के पक्ष में रोड-शो कर रहे थे।

दरभंगा की सभी दसों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगे।

कहा- जिन्ना समर्थक को कांग्रेसवाले टिकट देते हैं। बम ब्लास्ट के आरोपित को सिर आंखों पर बिठाते हैं। ये महाठगबंधन के लोग फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं । एनडीए को दिया हुआ आपका हर एक वोट बिहार को विकास की राह पर ले जाएगा। लेकिन आपका एक गलत वोट बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ढकेल देगा। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों ने जमकर पुष्पवर्षा की। उनके साथ रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, सांसद गोपालजी ठाकुर, नगर विधायक सह एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी व अन्य शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.