ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CRPF जवान ने खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की खुदकुशी, मौके पर ही मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने शुक्रवार की देर रात अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जवान उस वक्त ड्यूटी पर तैनात था। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए जवान का नाम कमला कांता बताया गया है। वह मूल रूप से ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले का रहने वाला था। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सुकमा जिले के दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 223 बटालियन हेड क़वाटर में पदस्थ जवान ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने की है। बताया गया है कि देर रात करीब 11-12 बजे के बीच मोर्चे पर तैनात जवान कमला कांता ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार दी जिसके बाद जवान की मौके पर मौत हो गई। वह पड़ोसी प्रदेश ओड़िसा के झारसुगुड़ा के रहने वाला था और कुछ ही दिन पहले घर से छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटा था।

वह दो दिनों से गश्त पर भी गया हुआ था। गस्त से लौटने के बाद रात के वक्त उसकी संतरी ड्यूटी लगाई गई थी। साथी जवानों का कहना है कि घर से वापस लौटने के बाद से जवान कुछ उदास था और किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। बीती रात को जवान ने अचानक खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं, एसपी के एल ध्रव ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मोबाइल देखकर ऐसा ही लग रहा है, जबकि आगे की जांच बाकी है। घटना के बाद पंचनामा कर जवान का शव गृहग्राम के लिए भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.