ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CRPF ने संभाली पीड़ित परिवार की सुरक्षा, CBI ने थाना में ग्रामीण से की पूछताछ

हाथरस। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा संभालने अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) की टीम पहुंच गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की निगरानी में इस केस की जाचं कर रही सीबीआइ की टीम लगातार 23वें दिन गांव में डटी है।

हाथरस में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म तथा बर्बरता के बाद उसकी मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़ित परिवार की सुरक्षा केंद्रीय बल के हवाले कर दी गई है। दिल्ली से सीआरपीएफ की टीम हाथरस पहुंची हैं।

टीम ने चंदपा थाना जाकर गांव की लोकेशन लेने के बाद सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। सीआरपीएफ के कमांडेंड मनमोहन सिंह ने हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल से भेंट की। कमांडेंट के साथ ही टीम हाथरस पहुंची है। आज ही कमांडेंट गांव में जाकर पीड़ित परिवार की सुरक्षा का खाका खींचेंगे।

इसके साथ ही हाथरस केस की जांच कर रही सीबीआइ की टीम भी बेहद सक्रिय हो गई है। लगातार 23 दिन में गांव में डटी सीबीआइ की टीम ने शनिवार को एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए चंदपा थाना बुलाया। उससे करीब डेढ़ घंटा तक पूछताछ की।

इसके बाद सीबीआई की टीम बूलगढ़ी गांव पहुंची। टीम ने यहां पर घटना के मुख्य आरोपित संदीप के घर जाकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। सीबीआइ की टीम ने परिवार के हर सदस्य से काफी देर तक अलग-अलग बात की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.