ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जारी घोषणापत्र (manifesto) में मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन मुहैया कराने के वादे को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं बताया है। RTI कार्यकर्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale) द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत पर जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि मामले में आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। साकेत गोखले द्वारा दर्ज शिकायत में दावा किया गया है कि यह वादा भेदभाव है और चुनाव के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के भाग VIII में निहित चुनाव घोषणापत्रों के लिए कुछ दिशानिर्देशों का हवाला दिया और बताया कि मुफ्त  वैक्सीन का वादा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल  (RJD), कांग्रेस (Congress),  शिवसेना (Shiv Sena), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और नेशनल कॉन्फ्रेंस ( National Conference) की ओर से बिहार के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने वाले भाजपा के वादे पर सवाल उठाया गया। इनका कहना है कि भाजपा मामले की राजनीतिकरण करने में जुटी है। इसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि राज्यवार चुनावों से यह पता चल सकेगा कि किस राज्य को कब वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगा। इस माह के शुरुआत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था जिसमें मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।

विपक्षी पार्टियों ने मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर किए गए भारतीय जनता पार्टी के वादे पर हमलावर रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए महामारी का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के खिलाफ शिकायत करने वाले गोखले ने ट्विटर पर शुक्रवार को लिखा, ‘भारतीय चुनाव आयोग ने इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि केंद्र सरकार ने मुफ्त वैक्सीन का ऐलान एक विशेष राज्य के लिए किया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.