प्रियंका में इंदिरा की छवि देखकर ट्रोल हो गए दिग्विजय
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें प्रियंका में इंदिरा की झलक दिखाई देती है। इसके बाद वह इंदिरा को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि किसी नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अपनी दादी इंदिरा गांधी से तुलना की गई हो। लेकिन इस पोस्ट को लेकर दिग्विजय यूजर्स के निशाने पर आ गए।
प्रियंका जी में इंदिरा जी की झलक दिखाई देती है। इंदिरा जी को सादर नमन व श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/dp9Rte8z4K
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 31, 2020
दिग्विजय सिंह अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। कुछ यूजर्स ने तो इसे ‘चाटुकारिता’ का नाम दे दिया। तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि दिग्विजय ने एक तरफ प्रियंका में इंदिरा की झलक देखी, दूसरी तरफ उसी ट्वीट में इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।
वहीं कुछ लोगों ने राजवंश से आने वाले दिग्विजय को ‘क्षत्रिय धर्म’ का पालन करने की सलाह भी दी। एक यूजर्स ने लिखा कि-ृ सिर्फ नाक मिलती है, बाकी चेहरा अलग है। कुछ ने दिग्विजय को प्रियंका के दादा फीरोज गांधी की याद भी दिलाई। वहीं कुछ एक ने तो बिहार विधानसभा चुनाव से ही जोड़ दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.