ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, शुरू हुई ये योजना

नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को सर्ब-पावर योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिला शोधकर्ताओं को शोध एवं विकास गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों में नियमित महिला शोधकर्ताओं को दो श्रेणियों में उच्च स्तर के अनुसंधान एवं विकास कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये दो श्रेणियां हैं- सर्ब पावर फेलोशिप और सर्ब पावर शोध अनुदान। सर्ब पावर फेलोशिप के तहत शीर्ष महिला शोधकर्ताओं को तीन वर्षो के लिए व्यक्तिगत फेलोशिप और शोध अनुदान दिया जाएगा। सर्ब पावर शोध अनुदान के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सभी संकायों में उच्च प्रभाव वाले शोध के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। विज्ञान एवं इंजीनियरिंग शोध बोर्ड (सर्ब) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत निकाय है। डिजिटल समारोह में हर्षवर्धन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महिला शोधकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.